पुंछ। जिला पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ताहिर इकबाल निवासी गांव देगवार तेडवां, रेडियो स्टेशन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, ताहिर क्षेत्र के युवाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा था। नशीले पदार्थों की तस्करी में उसके निरंतर शामिल रहने व नशा तस्करी को रोकने के लिए जिला पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। वारंट जारी होने के बाद नशा तस्कर को काबू कर जिला जेल पुंछ में भेज दिया गया है। संवाद