फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: भतीजे की हत्या के आरोपी पूर्व सैनिक को 12 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गांव दरादुलियां में पारिवारिक विवाद के चलते तीन दिन पहले गोलीबारी कर भतीजे की हत्या के आरोपी पूर्व सैनिक जोगिंदर सिंह को सोमवार को 12 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को हत्या आरोपी जोगिंदर सिंह को पुंछ न्यायालय में पेश किया गया। जहां मामले की संगीनता को देखते हुए न्यायाधीश ने आरोपी को 12 दिन की रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। शुक्रवार देर रात गगनदीप सिंह और उसके चाचा जोगिंदर सिंह के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान जोगिंदर सिंह ने गोलीबारी कर दी थी। गोली गगनदीप सिंह की छाती लगने से उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जोगिंदर सिंह को उसके घर से हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें