फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: केरी में घुसपैठियों और केरी बट्टल में ड्रोन को सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी/अखनूर (जम्मू)। लोकसभा चुनाव से पहले केरी और केरी बट्टल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकी व ड्रोन घुसपैठ की साजिश को सेना ने नाकाम कर दिया। जवानों की फायरिंग के बाद आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में भाग गए, जबकि जवानों ने ड्रोन को भी फायरिंग कर खदेड़ दिया। सेना दोनों इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन

राजोरी जिले के केरी सेक्टर के डोंगा गला में रविवार की रात 12 से 1:00 बजे के बीच सेना के जवानों को एलओसी पर संदिग्ध हरकत नजर आई। कुछ आतंकी रात के अंधेरे का लाभ उठाकर एलओसी क्रॉस कर भारतीय क्षेत्र में घुस रहे थे। इस पर जवानों ने 4 से 5 गोलियां दागीं, जिसके बाद दहशतगर्द पीओजेके भाग निकले। रात को ही सेना ने एलओसी के आसपास घेराबंदी कर दी। सोमवार सुबह गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एलओसी के पास के इलाके को ड्रोन और डॉग स्कवॉयड की मदद से खंगाला गया। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। सेना ने लोगों से इलाके में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया है।

ड्रोन ड्रॉपिंग की आशंका पर चलाया तलाशी अभियान
एक अन्य घटना में जम्मू जिले के अखनूर के केरी बट्टल इलाके में एक पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर भारतीय सीमा में घुस आया। एलओसी पर मौजूद जवानों ने इसे देखते ही फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। सेना ने कम से कम चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद सुबह होने पर इलाके में ड्रोन ड्रॉपिंग की आशंका के चलते व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि किसी संदिग्ध वस्तु की बरामदगी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें