पुंछ। जिले के इमामों और उलेमाओं ने रमजान माह में लोगों से घरों में ही रहकर इबादत करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए भीड़ से परहेज किया जा रहा है। सभी लोग सरकारी आदेश का पालन करें और घरों को ही मस्जिद समझते हुए अगले आदेश तक घरों में ही इबादत एवं नमाजें अता करें। मेंढर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद सुलतान, पुंछ के मौलाना अब्दुल मजीद हाफिज आदि ने सभी से सहयोग का अनुरोध किया है। संवाद