फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंकड़ों घरों की छतों पर हजारों स्वंय सेवकों ने की संघ की प्रार्थना,हर तरफ उठी भारत माता की जय की घूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय कार्य समिति के आह्वान पर देश भर में स्वयंसेवकों को रविवार शाम साढे़ पांच बजे अपने-अपने घरों में संघ की शाखा लगाई। इसमें प्रार्थना करने को लेकर किए गए आह्वान पर जिले में हजारों स्वयंसेवकों ने नमस्ते सदा वतसले मातृ भूमि का गायन किया। इसके समापन पर स्वयंसेवकों ने भारत माता की जय के जयघोष किया।
विज्ञापन

देश के अन्य भागों की ही तरह शाम को साढ़े पांच बजे आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जिले में पुलस्त नगरी, मेंढर एवं सुरनकोट कस्बों के साथ ही भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित सलोत्री, दिगवार और मनकोट जैसे गांव में भी संघ से जुड़े परिवारों के बुजुर्गों से लेकर बाल स्वयंसेवकों ने इस प्रार्थना में भाग लिया। जिस घर में जितने सदस्य थे वह सामाजिक दूरी को अपनाते हुए छतों पर प्रार्थना करते हुए दिखाई दिए।
गौरतलब है कि कोरोन महामारी को लेकर देश भर में जारी लॉकडाउन को देखते हुए संघ की स्थापना के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवकों संघ की तरफ से देश में अपनी सभी शाखाएं लगाने पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही देश भर में लाखों स्वयंसेवकों लॉकडाउन में मजबूर एवं जरूरतमंदों की सहायता एवं सेवा में लगे थे। ऐसे में संघ की तरफ से रविवार को देश भर में सभी स्वयंसेवकों को अपने-अपने स्थान पर शाम 5.30 बजे शाखा लगा कर केवल प्रार्थना करने का आह्वान किया था। इसका संघ के स्वयंसेवकों ने पालन करते हुए संघ के अनुशासन को उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें