पुंछ में राजा सुखदेव सिह अस्पताल के लिए सामान भेंट करते भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। भारतीय स्टेट बैंक ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल को कोरोना से सुरक्षा में प्रयोग होने वाला सामान प्रदान किया है। शुक्रवार को सौंपे गए सामान में पीपीई किट, सैनिटाइजर, मास्क, आदि चीजें शामिल हैं। दोपहर को बैंक के चीफ मैनेजर सुनील कुमार की अगुवाई में कर्मचारी बचाव सामान सहित जिला अस्पताल में सुपरिंटेंडेंट कार्यालय पहुंचे, और कोरोना से बचाव का सारा सामान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मुश्ताक हुसैन जाफरी और उसके स्टाफ को सौंपा। इस अवसर पर डॉ. मुश्ताक हुसैन ने बैंक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सामान इस कोरोना महामारी के दौरान स्टाफ को काफी काम आएगा। वैसे तो सरकार पर्याप्त सामान दे रही है, लेकिन यह सामान भी काफी उपयोगी होगा। संवाद