पुंछ। आतंकियों की गोली का शिकार हुए राकेश पंडिता को भाजपाइयों ने मेंढर में श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में आलोचना। साथ ही केंद्र व जम्मू-कश्मीर सरकार से कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील गुप्ता और सतीश सासन की अगुवाई में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राकेश पंडिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।