फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी चंडक और साथरा को मिले ऑक्सीजन कंसनट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। डीडीसी चेयरपर्सन ताजीम अख्तर ने वीरवार को जिले के कई प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों/पीएचसी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी चंडक और साथरा को एक-एक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर प्रदान किए ताकि इस कोरोना महामारी में संक्रमितों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

ताजीम अख्तर ने पीएचसी में तैनात स्टाफ से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपल्बध हों ताकि लोगों को छोटे मोटे रोगों के उपचार के लिए कस्बों या शहरों में न जाना पड़े। ताजीम अख्तर ने कोरोना महामारी में उपराज्यपाल की तरफ से पंचायत स्तर पर कोविड केयर केन्द्र स्थापित किए जाने की भी सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें