फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तैहसील में ट्रैकटर हादसे का शिकार चालक की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में बुधवार को एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में चालक उसके नीच दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान मोहम्मद तारिक (20) पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी सैकलू मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब नौ बजे मंडी तहसील के गांव बयला में ट्रैक्टर नंबर जेके 12 ए 4818 सड़क से हादसे का शिकार हो कर खेतों में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा मोहम्मद तारिक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसे का पता चलते ही काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को निकाल कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर वजाहत का कहना है कि ट्रैक्टर हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया था। जैसे ही वह अस्पताल के बाहर पहुंचा तो उसकी मौत हो गई। पुलिस के निर्देश पर पोस्टमार्टम करा कर शव को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें