पुंछ। सिख समुदाय के संगठन खालसा ऐड जम्मू के सदस्य सोमवार को 10 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर लेकर पुंछ पहुंचे। इसमें से 5 कंसेंट्रेटर उपायुक्त इंद्रजीत को सौंपे। जिन्हें वह स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोरोना संक्रमितों के प्रयोग के लिए किसी अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित कराएंगे। अन्य पांच कंसेंट्रेटर पुंछ में रखवाया। जिन्हें कोई भी कोरोना संक्रमित जिसेे ऑक्सीजन की जरूरत हो खालसा ऐड की एप पर आधारकार्ड, कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट और ऑक्सीजन लेवल अपलोड करेगा। खालसा ऐड के सदस्य एक घंटे में उसे पहुंचा देंगे। इस मौके पर मनदीप सिंह, मतिंदरपाल सिंह, मनदीर सिंह, इंद्रजीत सिंह और गुरदीप सिंह शामिल मौजूद रहे।