पुंछ। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने ने कहा कि कोरोना ने अब बड़े शहरों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों एवं कस्बों में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसेदेखते हुए हम प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही यह पता लगा रहे हैं कि कहां सुविधाओं की जरूरत है। ताकि हम स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर एवं सुविधा संपन्न बनाने के लिए उपराज्यपाल को अवगत कराएं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कराएं। ताकि कोरोना से पीड़ितों की जान बचाई जा सके।
वह सोमवार को पुंछ के दौरे पर थे। उन्होंने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए उपल्बध सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों से बातचती की। इस उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना में अपनी जान की परवाह न कर दिन रात काम करने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में बनाए जाने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर 2200 लीटर प्रति घंटा ऑक्सीजन का निर्माण करने वाला प्लांट जल्द ही लगने वाला है। जो तीन चरणों में लगाया जाएगा। पहले चरण में अगले 15 दिन में 750 लीटर का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लग जाएगा। अगले दो माह में तीनों चरण पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं रहेगी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता भी उनके साथ रहे।