मेंढर। कोविड-19 की दूसरी लहर के इस चुनौतीपूर्ण समय में बुधवार को मेंढर गनर्स ने एलओसी के पास गांवों और दूरदराज के इलाकों के पूर्व सैनिकों और नागरिकों को सहायता प्रदान करना जारी रखा। स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण के बारे में मिथकों को दूर करने के लिए, 19 मई को गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनकोट में कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें स्थानीय लोगों ने शिरकत की और सेना के डॉक्टर द्वारा सूचनात्मक लेक्चर की सराहना की। लेक्चर और प्रदर्शन के अलावा, लगभग 100 लोगों को मास्क और सैनिटाइजर सहित पीपीई किट भी वितरित की गई। उपस्थित लोगों, पुलिसकर्मी और दुकानदारों को प्रेरित करने के लिए पीपीई किट और भोजन के पैकेट भी दिए गए। 50 से अधिक नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए पंजीकृत किया गया। संवाद