फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 710ग्राम चरस के साथ दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर के गुरसाई थाना के अंतर्गंत पुलिस ने एक नाके के दौरान दो नशा तस्करों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद कर। तस्करों की पहचान सदाम हुसैन और इमरान खान निवासी गांव अड़ी मेंढर के रूप में हुई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी न्याज अहमद की अगुवाई में पुलिस पे फमनानाड़ क्षेत्र में नाका लगाया गया था। इस दौरान वहां से गुजर रही एक ईको गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। चालक वाहन सहित फरार होने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। जब गाड़ी में सवार दोनों लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से चरस के पचास पैकट बरामद किए गए। जिनका वजन 710 ग्राम निकला। इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें