फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला बाजार बस स्टैंड व्योपार मंडल प्रधान ने गांव मंगनाड के कोरोना पॉजिटिव परिवारों को राशन किट प्रदान की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। किला बाजार बस स्टैंड व्यापार मंडल के प्रधान राजीव टंडन ने मंगलवार को गांव मंगनाड़ के कोरोना पॉजिटिव लोगों को राशन किट्स प्रदान की। इसमें आटा, चावल, चीनी, दालें, साबुन, प्याज, आलू और सरसों का तेल शामिल है। चार दिनों से इस गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन करार दिया गया है।
विज्ञापन

राजीव टंडन अपने साथियों कवि दत्ता, विंकू टंडन, सुखविंदर सिंह और जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन सहित राशन किट्स लेकर गांव के बाहर पहुंचे और कोरोना पीड़ितों से फोन से संपर्क कर बुलाया और किट्स प्रदान की। गौरतलब है कि मंगनाड़ गांव के अधिकतर लोगों की जीविका खेतीबाड़ी, दूध और सब्जियां उगाकर बेचने से चलती है। गांव को कंटेनमेंट जोन बना दिए जाने से गांव के लोगों को खाने पीने की व्यवस्था करने में काफी कठिनाइयां पेश आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें