फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अस्पताल का दोरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एडीसी बिशारत हुसैन ने मंगलवार को जल शक्ति, विद्युत, सड़क एवं भवन निर्माण के अधिकारियों के साथ राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में शार्ट सर्किट होने, आग लगने सहित अन्य प्रकार के आपातकाल में कम से कम जानमाल का नुकसान हो, इसके लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीसी ने संबधित विभागों के अधिकारियों को अस्पताल में आपातकाल के दौरान लोगों को कम से कम नुकसान हो। इसके लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। बिशारत हुसैन का कहना था कि जल्दी ही जिला अस्पताल सहित सभी अस्पतालों की उच्च स्तरीय ऑडिट होने वाली है कि कहां-कहां आग एवं बिजली के शार्ट सर्किट से सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध हैं। उसी को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हमने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अस्पताल का दौरा किया है। ताकि यहां पर आग लगने और बिजली का शार्ट सर्किट होने की स्थिति में सुरक्षा हेतु जगाए जाने वाले उपकरण लगाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें