पुंछ। कोरोना महामारी के बीच ईद पर्व को लेकर बुधवार को खालसा वेलफेयर फाउंडेशन और सर सैयद एजुकेशन मिश्न की तरफ से पुंछ नगर की मस्जिदों में सैनिटाईजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों संगठन के सदस्यों ने जामा मस्जिद, बगियालां, आलापीर मस्जिद, इमामिया जामा मस्जिद, पुरानी पुंछ मस्जिद सहित दर्जन भर मस्जिदों को अंदर-बाहर से सैनिटाइज किया। इसके साथ ही मस्जिदों के आसपास के इलाकों में भी दवा का छिड़काव किया। इस दौरान सुरजन सिंह, गुरमीत सिंह, सरफराज मीर, मोहम्मद सैयद हबीबी आदि मौजूद रहे। संवाद