पुंछ। उपराज्यपाल प्रशासन और उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर ब्लाक मेडिकल अधिकारी मेंढर ने प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र घरों में आईसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लिए उनके परिजनों एवं तीमारदारों में कोविड केयर किट्स वितरित की। इसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और अन्य जरूरी समान था।
इस अवसर पर बीएमओ मेंढर डॉ. परवेज अहमद खान ने संक्रमितों के परिजनों एवं तीमारदारों को कोविड केयर किट्स का किस प्रकार प्रयोग करना है उसके के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनसे आग्रह किया कि वह ऑक्सीमीटर पर समय-समय पर संक्रमितों का ऑक्सीजन लेवल और प्लस जांच कर उसे कापी पर नोट करते रहें। अगर किसी कोरोना पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ का अहसास हो तो वह तुरंत अस्पताल में फोन करें ताकि संक्रमित को तुरंत अस्पताल में लाया जा सके। रविवार दोपहर बाद उप जिला अस्पताल मेंढर में क्षेत्र में होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के परिजनाें अथवा उनकी तीमारदरी में लगे लोगों को बुलाया और उन्हें कोविड केयर किट्स प्रदान की। प्रशासन के इस कदम का संक्रमितों के परिजनों से स्वागत करते हुए कहा कि जहां देश भर में इस समय ऑक्सीमीटर आदि की कालाबाजारी चल रही है वहीं प्रशासन की तरफ से जिले में संक्रमितों के लिए इस प्रकार का सामान प्रदान किया जाना एक अच्छा कदम है।