फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा सुखदेव सिंह ने कोरोना संक्रमितों के लिए बनाया गया कोविड अप्रेशन थियेटर एंव लेबर रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच बड़ी संख्या में गर्भवती के संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य निदेशालय के सहयोग से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में नया कोविड आपरेशन थियेटर बनाया गया है। इसमें 24 घंटे में चिकित्सकों ने पांच सीजेरियन आपरेशन को अंजाम देकर संक्रमित गर्भवती के आपरेशन कर उनकी और उनके बच्चों की जान बचाने का काम किया है।
विज्ञापन

पुंछ अस्पताल में इस प्रकार कोविड आपरेशन थियेटर और कोविड लेबर रूम बनाए जाने से लोगों में खुशी है। वहीं अस्पताल के सीनियर आपरेशन थियेटर टेक्नीशियन बलबीर सिंह का कहना है कि इस थियेटर के बनने से अब हम यहां पर ही कोरोना संक्रमित गर्भवती का प्रसव एवं आपरेशन अंजाम दे रहे हैं। जबकि पिछले वर्ष यहां आने वाली संक्रमित गर्भवतियों को हम जम्मू या जीएमसी राजोरी भेज देते थे, जिससे उनको और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हम इस थियेटर को हर सीजेरियन के बाद सैनिटाइज कराते हैं और अगले कुछ घंटों में यह थियेटर फिर से काम के लिए तैयार हो जाता है। इसका हमें एक और लाभ मिलेगा कि अगर कहीं आपातकाल में किसी और रोग से पीड़ित मरीज का आपरेशन करने की जरूरत होगी तो हम वह भी कर पाएंगे।
उधर जिले में पहला कोविड आपरेशन थियेटर स्थापित किए जाने को लेकर अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर मुश्ताक हुसैन का कहना है कि करीब दो सप्ताह पहले हमें यहां एक कोविड संक्रमित महिला का आपातकाल में सीजेरियन करना पड़ा था। इसके बाद हमें करीब छह आठ घंटे आपरेशन थियेटर बंद करना पड़ा था। इस दौरान हमें और जिन लोगों का उस दिन आपरेशन होने था काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हमने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य निदेशालय से यहां अलग से कोविड आपरेशन थियेटर स्थापित करने के लिए आग्रह किया। इसके साथ ही हमने कोविड लेबर रूम भी बना दिया है। जहां हम संक्रमित महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए भर्ती करते हैं। जब किसी का सामान्य प्रसव नहीं होता तो यहां सीजेरियन किया जाता है। डॉक्टर मुश्ताक का कहना है कि अब हमारे गायनिकालोजिस्ट और अन्य डॉक्टर भी कोविड संक्रमितों के आपरेशन में किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें