फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना टिकाकर्ण का दूसरे पूर्वअभ्यास का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल और उप जिला अस्पताल सुरनकोट में कोरोना टीकाकरण का शुक्रवार को दूसरा पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मुश्ताक हुसैन की देखरेख में पूर्वाभ्यास किया गया। जहां 25 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चुना गया। इनका पूर्व ही आनलाइन पंजीकरण किया गया था। उनका पंजीकरण क्रम देखते हुए उन्हें टीकाकरण के लिए विशेष तौर पर बनाए गए कमरे में टीका लगवाने का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को पूरा अभ्यास कराया गया कि टीकाकरण के पूर्व किस प्रकार कर्मचारियों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। कैसे एक-एक कर्मचारी को टीका लगाने के बाद कहां पर कितनी देर के लिए ध्यानार्थ रखा जाएगा और किसी को टीका कराने के बाद अगर कोई समस्या होगी तो उससे तुरंत कैसे निपटा जाएगा। डॉ. मुश्ताक हुसैन का कहना था कि सरकार के निर्देश पर कोरोना टीकाकरण के दूसरे पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया है। इसमें हमने विभाग के कर्मचारियों के साथ ही अभ्यास किया है। क्योंकि जब कोरोना की दवा आएगी तो सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों का ही टीकाकरण होगा। ऐसे में जिन कर्मचारियों का टीकाकरण होगा, उनका पंजीकरण किया गया है और बाकायदा नेट पर उनकी पूरी जानकारी रहेगी, जिसकी जांच करने बाद ही उनका टीकाकरण होगा और टीका लगने के बाद उन कर्मचारियों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाएगा। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपजिला अस्पताल सुरनकोट में सीएमओ गुलाम अहमद मीर और बीएमओ जुल्फकार अली की देखरेख में कोराना टीकाकरण के दूसरे पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें