पुंछ। मंडी तहसील के गांव लोरन में रीछ के हमले में एक महिला गंभीर रूप घायल हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने कड़े प्रयास से रीछ से छुड़वा कर पहले लोरन पीएचसी लाए जहां से उसे उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। उसकी पहचान तनवीर अख्तर (26) पत्नी अब्दुल रशीद निवासी गांव लोरन के रूप में हुई है। शाम सात बजे गांव लोरन निवासी अब्दुल रशीद की पत्नी तनवीर अख्तर इन दिनों परिवार एवं मवेशियों के साथ डोक क्षेत्र में रह रही थी। वह आवास से निकली ही थी कि तभी एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया। उसे घसीटने लगा। उसने शोर मचाया। उसके परिजनों एवं आसपास के अन्य लोगों ने लाठियों और पत्थरोें से रीछ पर हमला कर उसे भगाया। संवाद