पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर देश की सुरक्षा में तैनात सेना की 40 आरआर की ओर से सरकारी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने वितरित किए गए। इससे पहले स्कूल और आसपास के क्षेत्र में दवाई का छिड़काव किया गया। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने सेना का आभार जताया है। संवाद