पुंछ। जिले की सुरनकोट पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तसलीम अहमद (26) निवासी गांव खेतां दराबा तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। आरोपी का फोन भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुरनकोट पुलिस को कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी मिली थी कि तसलीम अहमद फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा है। निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।