फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दिन में सबसे 80कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने दो दिन में 158लोग संक्रमित पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 80 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 75 लोग ऐसे हैं कि जिनका कोई भी यात्रा रिकार्ड नहीं है। जबकि केवल 5 लोग ही ऐसे हैं जो यात्रा से लौटे हैं। शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 80 मामलों में 34 लोग पुंछ हवेली तहसील से, 17 मंडी से, 24 सुरनकोट से और 5 मेंढर से संबधित हैं।
विज्ञापन

इन 80 में 26 सरकारी कर्मचारी हैं। अगर दो दिन की बात करें तो पुंछ में 158 मामले सामने आए हैं। जोकि बहुत अधिक हैं। इस प्रकार लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से प्रशासन की तरफ से लोगों से निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया है। प्रशासन का यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में ओर बढ़ोतरी होगी, क्योंकि अब सभी सरकारी विभागों में कोरोना के रैपिड एंटीजेन टेस्ट जो शुरू कराए गए हैं। जिले में प्रति दिन पांच सौ से अधिक लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को घबराने के बजाय सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें