पुंछ। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से शुक्रवार को काजीमोड़ा मोहल्ला स्थित मुख्यालय पर पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया । इस में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने शामिल हए। शिविर की अध्यक्षता डॉक्टर अजय गुप्ता और मुजफर मीर ने की। कहा कि हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सितंबर माह को पोषण अभियान चलाया जाता है। ताकि लोग विशेष कर महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में बताया जाता है। क्योंकि देश में हर वर्ष लाखों बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। महिलाओं को उनके पोषण के बारे में जागरूक कर बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। संवाद