जिला विकास आयुक्त कार्यालय पुंछ सुनसन पडा हुआ 15कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने पर बंद पडा कार्याल?
- फोटो : POONCH
पुंछ। उपायुक्त कार्यालय के 15 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे देखते हुए डीसी राहुल यादव की तरफ से कार्यालय को अगले आदेश तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कार्यालय में सैनिटाइजेशन के साथ ही बुधवार से कार्यालय के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के दोबारा कोरोना टेस्ट कराने के भी आदेश जारी किए।
उधर मंगलवार को दिन भर उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर पुलिस को तैनात किया गया। जो किसी को भी गेट के अंदर नहीं जाने दे रहे थे। कार्यालय में आने वाले लोगों को बाहर से ही लौटा रहे थे। कार्यालय के अंदर सभी दरवाजों पर ताले लटके नजर आए। उपायुक्त राहुल यादव ने लोगों को दफ्तर की तरफ न आने और कोरोना संक्रमण को रोकने में सहयोग देने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि पुंछ में दो दिन में एक सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे कोरोना के तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। जिले में अभी तक कुल 590 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 384 लोग कोरोना संक्रमण को हरा कर स्वस्थ हुए हैं। 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है और अभी 200 लोग संक्रमित हैं।