पुंछ। जिले में लोगों को जल्दी न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के मेंढर, सुरनकोट और पुंछ में अलग-अलग बैंचों में 1475 मामले उठाए गए, जिनमें वकीलों की जिरह अथवा वादी प्रतिवादियों के बीच सुलह से 1433 मामलों का निपटारा किया गया। इस दोरान 2358157 रुपये बतौर मुआवजा भी जारी किया गया।
शनिवार को अन्य क्षेत्रों के साथ ही पुंछ नगर स्थित न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें वकीलों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, बैंक अधिकारियों, यातायात विभाग अधिकारियों और नागरिकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता जिला प्रिंसिपल एवं सेशन जज अशोक कुमार सिवान ने करते हुए लोक अदालतों के आयोजन के उद्देश्यों के बारे में बताया कि आज के इस दौर में लोक अदालतों का काफी महत्व है। इनके माध्यम से लोगों को जल्दी न्याय मिलता है। संवाद