फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसटिस अली मोहम्मद मागरे और जसटिस संजीव कुमार ने नियंत्रण रेखा के गांव में लीगल ऐड कलिनिक का किया उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा के करीब बसने वाले लोगों को कानून से जुड़ी सेवाएं सुलभ कराने उद्देश्य से भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गुलपुर पंचायत घर में रविार को लीगल एड क्लीनिक खोली गई। इसका उद्घाटन जस्टिस अली मोहम्मद मागरे और संजीव कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, बार एसोसिएशन सदस्य और गण्यमान्य नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल एवं सेशन जज अशोक कुमार सीवान ने की, जबकि जस्टिस अली मोहम्मद मागरे जज हाईकोर्ट जे एंड के एवं चेयरपर्सन आईटी हाईकोर्ट और जस्टिस संजीव कुमार प्रशासनिक जज मुख्य अतिथि रहे और विधिक सेवा केंद्र, ई-सेवा केंद्र और वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का उद्घाटन किया। जस्टिस संजीव कुमार ने नियंत्रण रेखा के गांव में शुरू किए गए इस एड क्लीनिक के उद्देश्य के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि इस सेवा से आप लोगों को दरवाजे तक न्यायिक सुविधाएं पहुंचाना है। जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने बताया कि लीगल एड क्लीनिक दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्र के सभी लोगों को आसानी से मुफ्त लीगल सेवाएं प्रदान कराना है। इस अवसर पर क्षेत्र निवासियों ने जिले में न्यायालयों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार की आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए हाईकोर्ट जम्मू का धन्यवाद प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें