फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ हटाने पहुंचा चालक गर्भवतियों के लिए बना फरिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोरन में बर्फबारी में फंसी दो गर्भवती महिलाआें समेत उनके परिजनों के लिए स्नोप्लो मशीन कर चालक देवदूत बनकर आया। रास्ते बंद हो गए थे। गर्भवती महिलाओं इलाके से बाहर लाना मुश्किल हो रहा था। बुधवार को इसी बीच स्नोप्लो मशीन के साथ पहुंचे चालक ने गर्भवती महिलाआें व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बटलकोट निवासी नजीर अहमद और खड़प्पा निवासी अब्दुल मजीद के लिए पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की स्नोप्लो मशीन का चालक न्याज अहमद फरिश्ता बन कर आया। चालक ने सड़क हटाकर रास्ता बहाल किया। साथ ही दोनों व्यक्तियों और उनकी गर्भवती पत्नियों को मशीन से करीब 14 किलोमीटर दूर मंडी उपजिला अस्पताल पहुंचा। महिलाआें का अब सुरक्षित माहौल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के एई तारिक अहमद खान ने बताया कि तीन दिन से हो रही बर्फबारी के बीच बुधवार को लोरन क्षेत्र की सड़कों से बर्फ हटाने का अभियान चल रहा था। इस दौरान लोरन बटलकोट और खड़प्पा की तरफ स्नोप्लो मशीन चालक न्याज अहमद बर्फ हटाने के लिए गया तो उसे पता चला कि क्षेत्र की दो गर्भवती के परिजन उनको अस्पताल पहुंचने के लिए परेशान हैं। सड़क बंद थी और वाहन भी उपलब्ध नहीं था। चालक ने दोनों महिलाओं और उनके पति को मशीन पर सवार कर बर्फ हटाते हुए उप जिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। तहसील के सावजियां क्षेत्र के तीन चार बीमारों को भी अस्पताल पहुंचाने का काम अंजाम दिया गया है। गौरतलब है कि हर वर्ष सर्दी में बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्र के लोगों को इस प्रकार की परेशानियों का समाना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें