फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सहयोग से बनेगा चेक डैम

Tue, 05 Jan 2016 12:57 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त मोहम्मद हारुण मलिक और सेना की 120 ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एचएस साही सोमवार को प्रशासनिक और सैन्य अधिकारियों के साथ बालाकोट में नियंत्रण रेखा की फेंसिंग के आगे बसे गांव धराटी और बरूती पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और परेशानियों को सुना। 
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों को ग्रामीणों ने गांव बरूती के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में पूरा स्टाफ  न होने, मुख्य सड़क की खस्ता हालत, बिजली-पानी की समस्या बताई।

ग्रामीणों ने आपात स्थिति में फेंसिंग के आर-पार जाने की सुविधा देने की मांग भी की। इस पर जिला विकास आयुक्त ने अधिकारियों को परेशानी दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे रहने वाले लोगों को आपातकाल में आर पार होने को लेकर होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए थे। इस पर काम शुरू हो चुका है। जल्दी ही यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


ब्रिगेडियर ने क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों को कहा कि वह ग्रामीणों को आपातकाल में उनकी परेशानी को देखते हुए फेंसिंग के गेट से आने-जाने दें। दोनों अधिकारियोें ने बालाकोट में सेना के सहयोग से बनाए जाने वाले बहु उपयोगी चेक डैम का नींव पत्थर रखा।

चेक डैम के बनने से बालाकोट क्षेत्र में सिंचाई और मवेशियों के लिए पीने का पानी मिल सकेगा। निर्माण का खर्चा जिला प्रशासन उठाएगा, जबकि सेना तकनीकी सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें