फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झड़प और पत्थरबाजी में 13 घायल

Thu, 24 Dec 2015 01:40 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की मेंढर तहसील में जम्मू पुंछ राजमार्ग पर वन भूमि पर कब्जा हटाने के दौरान हुई झड़प और पत्थरबाजी में करीब 13 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने करीब 50 कनाल वन भूमि को कब्जे से मुक्त करवाया। इस दौरान वन विभाग की भूमि पर बने दुकानों और मकानों को तोड़ कर उसमें रखा सामान जब्त कर लिया गया।

बुधवार सुबह जिला वन अधिकारी सैय्यद नदीम हुसैन के निर्देश पर मेंढर फारेस्ट रेंज अधिकारी बशीर मलिक और मजिस्ट्रेट कबीर हुसैन की अगुवाई में फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स और गुरसाई थाना पुलिस टीम ने जम्मू पुंछ राजमार्ग पर स्थित गांव बाटादूढ़ियां में मोहम्मद शफी द्वारा कब्जा की गई करीब 50 कनाल भूमि को मुक्त करवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने टीम पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे चार पुलिस कर्मी, छह वन विभाग के कर्मी और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

इस पर असिस्टेंट कमीश्नर रेवेन्यू मोहम्मद शफीक चौधरी, एसएसपी पुंछ जेएस जोहर और जिला वन अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और करीब चार घंटे के अभियान के बाद वन भूमि से कब्जा हटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें