फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना अब मवेशियों के चारे को भी बना रही निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना जहां कई माह से नियंत्रण रेखा के रिहायशी इलाकों में हमारे घरों को निशाना बना रही थी। अब मवेशियों के चारे को भी निशाना बना शुरू कर दिया है। इसके चलते दलान, माल्टी, कीरनी और कस्बा में करीब दर्जन भर लोगों की तरफ से घरों के आसपास मवेशियों के लिए सर्दी के मौसम के लिए रखा गया चारा पाकिस्तानी गोलाबारी में जल कर राख हो गया है।
विज्ञापन

यह कहना है नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी से पीड़ित मोहम्मद शब्बीर, जमाल दीन, शेर मोहम्मद आदि का, जिन्होंने कड़ी मेहनत से जमा किए मवेशियों के चारे को पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी कर जला दिया है। इन लोगों का कहना है कि अगर इसी प्रकार पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकतें जारी रहीं और वह गांव में लोगों द्वारा सर्दी के मौसम हेतु जमा कर रखे चारे को निशाना बनाए रखा, तो इस बार सर्दी में मवेशी भूखे मर जाएंगे। क्योंकि सर्दी में मवेशियों को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि एक तो पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में हम लोग समय पर फसल की बुआई और कटाई नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण मवेशियों के लिए पहले से ही चारे की कमी रहती है। उस पर हमने जो घास, मक्की और धान के सूखे पौधों को चारे के लिए जमा करके रखा हुआ था, उसे पाकिस्तानी सेना जानबूझ कर अपनी गोलाबारी का निशाना बना कर तबाह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें