फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के शेरे कश्मीर पुल पर कार और बाईक की भिड़ंत एक घायल

विज्ञापन
पुंछ के शेरे कश्मीर पुल पर कार और बाईक की टक्कर में घायल अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के बाहर पुलस्त नदी पर स्थित शेरे कश्मीर पुल पर वीरवार को एक सैंट्रो कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान अमजद खान (25) पुत्र तूफेल खान निवासी गांव छजला तहसील मेंढर के रूप में हुई है। घायल की हालत खतरे से बाहर है और वह अस्पताल में ही भर्ती है। जबकि कार चालक को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे शेरे कश्मीर पुल पर पुंछ की तरफ से जा रही बाइक नंबर जेके 12 बी 1974 को सामने से आ रही कार नंबर जेके 12 -6721 ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस प्रकार पुल पर कार और वाहन की टक्कर का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग एवं पुल की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल बाइक सवार को राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचाया। कार चालक को थाने भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सही दिशा में जा रहा था, जबकि कार चालक ने दिशा छोड़ कर गलत दिशा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें