फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने मनकोट और कृष्णा घाटी में की भारी गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए बुधवार को भी जिले के मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर भारी गोलाबारी की। सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार बरसाए। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।रात लगभग 8.40 बजे पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में भी गोलाबारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। देर रात गोलाबारी जारी थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम करीब 6.45 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इससे पहले मंगलवार को भी सुबह तड़के पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सैक्टर में भारी गोलाबारी की थी। संवाद
-----------------------
आईबी पर भी गोलाबारी
हीरानगर(कठुआ)। अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब सांत घंटे गोलाबारी कर बीएसएफ की पोस्ट को निशाना बनाया। मंगलवार रात दस बजे से लेकर बुधवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तान की पप्पू चक पोस्ट से 25 चिनाब के रेंजर्स ने गोलाबारी कर बीएसएफ की करोल मात्रयां को निशाना बनाया। जिसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। मालूम हो कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध बनाने का कार्य शुरू होते ही पाकिस्तान की आरे से गोलीबारी शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान घुसपैठ कराने की ताक में भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें