फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने एलओसी पर फिर की गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को भी जिले के मनकोट, बालाकोट, कस्बा और कीरनी में गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान की गोलाबारी का सेना ने भी माकूल जवाब दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम करीब 5:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने मनकोट सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। 10 मिनट के बाद पाकिस्तान की तरफ से बालाकोट में भी गोलाबारी शुरू कर दी गई। उसके बाद कस्बा और कीरनी में भी पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार बरसने लगे, जो देर शाम तक जारी रहा। गोलाबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की थी। साथ ही भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर रात भर गोलाबारी की थी। पाकिस्तान ने बीके चक पोस्ट से गोलाबारी कर सतपाल और मनियारी पोस्ट को निशाना बनाया था। सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान पिछले कई दिनों से गोलाबारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें