फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पाकिस्तान को दो टूक...घुसपैठ रोको, सीजफायर तोड़ा तो देंगे कड़ा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
-एलओसी पर तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने की फ्लैग मीटिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो पुंछ/जम्मू। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव के बीच भारतीय और पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर फ्लैग मीटिंग की। भारतीय सेना ने इसमें दो टूक कहा कि पाकिस्तान घुसपैठ कराना बंद करे। सीजफायर तोड़ा, तो माकूल जवाब मिलेगा।
कमांडर स्तर की ये बैठक सीमा पार से गोलीबारी और आईईडी हमले की घटनाओं के बाद हुई है, ताकि तनाव को कम किया जा सके। शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई ये बैठक करीब 75 मिनट तक चली। भारत की तरफ से पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुधित महाजन और पाकिस्तान सेना की ओर से 2 पाक ब्रिगेड के कमांडर के बीच नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का सम्मान करने पर बात हुई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार भारत की तरफ से एलओसी पर शांति व सौहार्द बनाए रखने और बेवजह गोलीबारी नहीं करने पर बातचीत कर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन होगा तो इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। लिहाजा पाकिस्तान घुसपैठ कराना और साजिशें रचना बंद करे।
पिछले कई दिनों से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी, भारतीय क्षेत्र में आईईडी विस्फोट करने और बारूदी सुरंगों को बिछाकर उनमें विस्फोट कर भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। भारतीय सेना पर स्नाइपर राइफलों से भी हमले किए गए। इन सब मामलों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारी नुकसान के बाद पाकिस्तानी सेना ने शांति बनाने की अपील की थी।

संघर्ष विराम पर सहमति के बाद भी हरकतें जारी

भारत-पाकिस्तान के बीच 25 फरवरी 2021 को हुई डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) स्तरीय फ्लैग मीटिंग में एलओसी पर संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। गत 30 जनवरी तक संघर्ष विराम बरकरार था। इसके बावजूद पाकिस्तान नेे एलओसी पर आतंकियों की घुसपैठ, ड्रोन से हथियार और गोला-बारूद इस पार भेजने के प्रयास निरंतर जारी रखे। इसके बाद भी भारतीय सेना ने संघर्ष विराम का सम्मान करते हुए संयम बरता।

सेना ने 30 जनवरी को बैट हमला किया था विफल

गत 30 जनवरी को पुंछ के गुलपुर करमाडा में पाकिस्तान ने घुसपैठ व बैट हमले की साजिश रची थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। 2 से 3 घुसपैठिए ढेर किए थे। फिर कृष्णा घाटी के बट्टल में विस्फोट में पाकिस्तानी बैट टीम के 7 सदस्य मारे गए। इसमें पाकिस्तानी सेना के एसएसजी कमांडो भी थे। इससे बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ से अखनूर तक एलओसी पर भारतीय सेना को निशाना बनाकर गोलीबारी की। आईईडी व बारूदी सुरंगें बिछाकर नुकसान पहुंचाया। इस पर दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

हाल में पाकिस्तान की ओर से की गईं नापाक हरकतें

-11 फरवरी को अखनूर सेक्टर में आतंकियों की ओर से किए गए आईईडी हमले में कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश कुमार मनहास बलिदान हो गए थे। आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन

-13 फरवरी को पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भिंबर गली सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। कृष्णा घाटी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
-15 फरवरी को नौशेरा के कलाल में स्नाइपर हमला किया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें