फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में बारिश और बर्फबारी, दुकानों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले और इसके आसपास सटे इलाकों में शुक्रवार को भी दोपहर बाद मूसलाधार बारिश और पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे तापमान में कमी आने से पूरे इलाके में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से दोपहर तक तेज धूप थी, लेकिन अचानक आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने से ठंड बढ़ गई। मेंढर उपजिले मुख्यालय के मुख्य बाजारों में बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुस गया। इससे दुकानदार काफी परेशान हुए। नालियां बंद होने के कारण बारिश का पानी दुकानों में घुसा। दुकानदारों ने प्रशासन से नालियों और गलियों की मरम्मत करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें