पुंछ।वीरवार को देर शाम एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सीज फायर का उलंघन करते हुए जिले के कीरनी,कस्बा और शाहपुर सैक्टर में भारतीय सेना की चोकियों और रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलीबारी की।जिससे नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दैहशत का माहोल बन कर रह गया है।पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब जा रहा है।जिसके चलते समाचार लिखे जाने तक नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ से भारी गोलाबारी जारी थी।इस गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई नुकसान होने का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम करीब 5.45 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर,कीरनी एंव कस्बा सैक्टरों में तैनात भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही नियंत्रण रेखा से सटे रिहाईशी इलाकों आदि को निशाना बना कर भारी गोलीबारी शुरू कर दी गई।जिस पर भारतीय सेना ने भी तत्तकाल उसी क्रम में पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब देना शुरू कर दिया गया।नियंत्रण रेखा के गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों के लोगोें का कहना हैकि एक तरफ कोरोना का डर और दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत हमारे लिए परेशानियों का सबब बन कर रह गई है।जब से कोरोना का कहर शुरू हुआ है पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में भी बड़ोतरी हो गई है।हम लोग तो घर के बाहर भी बैठ नहीं सकते हैं।