फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने मनकोट में की आधा घंटा गोलाबारी, सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए जिले के मनकोट सैक्टर में भारतीय सेना की चोकियों के ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर करीब आधा घंटा  गोलाबारी की।जिसका भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया है।जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में दैहशत का माहोल बन कर रह गया है।हालांकि इस गोलाबारी में कहीं पर पर भी किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ था।परन्तू लोग मारे डर के कि कहीं दोबारा गोलाबारी शुरू न हो जाए इस लिए अपने घरों के अंदर ही बंद हो कर रह गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद करीब 2.20 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के मनकोट सैक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उलंघन करते हुए भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी है।जिससे पूरे इलाके में दैहशत का माहोल बन गया।लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों एंव बंकरों में जा छुपे।इस बीच पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारतीय सेना की तरफ से भी तत्तकाल मुंह तोड़ जवाब दिया जाने लगा।जिसके चलते आधे घंटे के बाद दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थम गई।गोरतलब हैकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले में पिछले कई महीनों से करीब करीब हर दिन नियंत्रण रेखा पर इसी प्रकार गोलाबारी की घंटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।जिसमें इस वर्ष अभी तक तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें