पुंछ। सुरनकोट में मुगल रोड पर बाफलियाज ब्लॉक मुख्यालय के बाजार में मंगलवार देर रात 12 बजे आग लग गई। बाजार की चार दुकानों को चपेट में ले लिया। एसएचओ सुरनकोट मुख्तार अली पुलिस दल और फायर ब्रिगेड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।