पुंछ जिले की तरफ से मुगलरोड से बर्फ हटाने के उपरांत मशीनें पीरगली जियारत के पास पहुंची। संवाद
- फोटो : poonch
पुंछ। पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद शनिवार को बीआरओ ने मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया है।
इस दौरान बीआरओ अधिकारियों की देखरेख में पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के पनाड़ पुल से आगे बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया।
गौरतलब है कि पुंछ राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड पिछले 22 दिनों से यातायात के लिए पूरी तरह बंद है।
हालांकि इन 22 दिनों में मार्ग पर चार बार बर्फबारी होने के तत्काल बाद बीआरओ ने पीडब्ल्यूडी मैकैनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ के सहयोग से बर्फ हटाने के काम को अंजाम दिया है।