पुंछ में एनसीसी कैडेट रक्तदान करते हुएद्।
- फोटो : POONCH
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिग्री कॉलेज की एनसीसी यूनिट की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य मुसर्रफ हुसैन शाह और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. शमीम उन निसा बट्टी ने की। जबकि उपायुक्त राहुल यादव और एनसीसी जेएंडके फर्स्ट बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल श्रीकांत राय मुख्य अतिथि रहे।
शिविर में कैडेट्स ने रक्तदान किया। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलती है। जो अच्छा कदम है। डॉक्टर शमीम उन निसा बट्टी ने रक्तदान करने वाले युवाओं को बताया कि इससे कहीं पर भी किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। बल्कि हमारे शरीर में मौजूद रक्त अर्थात रेडब्लड कारपेसल तीन माह में नष्ट होकर दोबारा बनने लगते हैं। इसलिए हर किसी को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।