पुंछ। एसओजी और सीआरपीएफ की तरफ से निकटवर्ती गांव मंगनाड़ टाप में मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। ठिकाने से एक चीन निर्मित पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद हुई। जानकारी के अनुसार देर शाम एसओजी और सीआरपीएफ की तरफ से डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में खुफिया सूचना के आधार पर मंगनाड़ टाप क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को एक आतंकी ठिकाने का पता चला। इस सिलसिले में पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।