पुंछ।बुधवार को उपराज्यपाल के निर्देश पर जिला विकास आयुक्त पुंछ इन्द्र जीत ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों सहित जिले की मंडी तैहसील मुख्यालय पर ब्लाक दिवस का आयोजन किया।जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित गांव के ग्रामीणों,पंचायत सदस्यों एंव बी डी सी चेयरमैन शमीम अहमद गनेई ने अधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।जिसके उपरान्त जिला विकास आयुक्त ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनी।जहां लोगों ने क्षेत्र में बिजली,पानी,शिक्षा एंव स्वास्थय सेवाओं की हालत में सुधार लाने,बिजली की उचित सप्लाई व्योवस्था के लिए नए खम्बे एंव नई तारें लगवानें,सम्पर्क सड़कों की मरमत और नई सड़कों का निर्माण करवाने के साथ ही मंडी कस्बे में पिछले चार वर्षों से निर्माणाधिन पड़े मंडी बाईपास पुल के निर्माण को पूरा करवाने की मांग की।इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त ने लोगों की मांगों को ध्यान से सुनने के साथ ही वहां मोजूद संबधित विभागों के अधिकारियों को क्षेत्र लोगों की तरफ से उठाई जाने वाली मांगों को तत्तकाल हल करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वह जिले में बड़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सं्वय और दूसरों को भी कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में संक्रमण को कम किया जा सके।