फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलरोड पर पुलिस बस हादसे का शिकार चार महिला पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ।बुधवार देर शाम जिले की सुरनकोट तैहसील में मुगलरोड पर पुलिस की एक बस हादसे का शिकार हो गई।जिससे उसमें सवार चार महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई।जिन्हें तत्तकाल गांव चंडीमाड़ा स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया गया।जहां उन्हें मरहम पटटी करके घर भेज दिया गया।घायल महिला पुलिस कर्मियों की पैहचान ज्योति कंधारी,सफीना बी,गुलशन अख्तर और मैहनाज अख्तर के तोर पर हुई है।इस हादसे की पुष्टी करते हुए एस एच ओ सुरनकोट जे एस सम्बयाल का कहना हैकि सुरनकोट थाने में इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जबकि सभी घायलों की हालत सामान्य है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी देकर घर भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुंछ जिला पुलिस लाईन से पुलिस कर्मियों को लेकर पुलिस बस नम्बर जे के 12 ए 7314 मुगलरोड पर पीर की गली में आयोजित पुलिस कार्यक्रम के लिए गई हुई थी।जहां से वापस पुंछ लोटते समय देर शाम करीब छह बजे पुलिस की यह बस मुगलरोड पर चंडी माड़ा और बफलियाज के बीच हादसे का शिकार हो गई।जिससे बस में सवार तीस पुलिस कर्मियों में से चार महिला पुलिस कर्मी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें