फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने ब्लाक दिवस पर सुरनकोट में जनता दरबार लगा कर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
सुरनकोट में ब्लाक दिवस पर लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान करते जिला विकास आयुक्त राहुल यादव - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। ब्लाक दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त राहुल यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर सुरनकोट में जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं एवं मांगें सुनने के साथ ही अधिकारियों को निपटारा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने मौके पर ही कई लोगों में डोमिसाइल, जाति और अन्य प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

राज्यपाल प्रशासन के निर्देश अनुसार हर बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ से ब्लॉक दिवस आयोजित किए जाने को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को सुरनकोट में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त सहित सभी विभागों के अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, सड़कों की मरम्मत कराने, क्षेत्र में पर्यटन विकास, सड़कों की मरमत कराने एवं नई सड़कों का निर्माण कराने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने जैसी मांगों को उजागर किया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने बीपीएल राशन कार्ड में जिन गरीबों के नाम नहीं आए हैं उनके नाम दर्ज कर उन्हें बीपीएल के लाभ देने की भी मांग की। उपायुक्त ने अधिकारियों को लोगों की मांगों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उधर लोगों ने उपराज्यपाल की तरफ से हर बुधवार को ब्लॉक दिवस आयोजित किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक अधिकारियों को जनसमस्याओं को जानने के साथ ही जमीनी हकीकत का भी पता चलेगा, जिससे विकास में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें