फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने मेंढर ब्लाक में जनता दरबार लगा कर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेंढर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं एवं मांगें सुनने के साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को निपटारा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कई लोगों में डोमिसाइल, जाति और अन्य प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

राज्यपाल प्रशासन के निर्देश अनुसार हर बुधवार को ब्लॉक दिवस आयोजित किए जाने को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को मेंढर ब्लॉक दिवस का आयोजन किया। इसमें उपायुक्त सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने उपस्थित होकर पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, सड़कों की मरमत कराने, क्षेत्र में पर्यटन विकास और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने जैसी मांगों को उजागर किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को लोगों की मांगों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। लोगों ने ब्लाक दिवस आयोजित किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक अधिकारियों को जनसमस्याओं को जानने के साथ ही जमीनी हकीकत का भी पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें