पुंछ। भाजपा एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष और खडी के पूर्व सरपंच मंजूर माहिर समर्थकों के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए। उन्हें नेकां के जम्मू प्रांत के युवा प्रधान एजाज अहमद जान और हाल ही में नेका में शामिल सुरनकोट के पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम ने मोहल्ला कामसर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान शामिल किया। मंजूर माहिर ने कहा कि भाजपा में नीचे वाले किसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की कोई सुनवाई नहीं है। इसके कारण वहां हर किसी का दम घुटता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में हाजी बाग हुसैन राठौड़, मोहम्मद अफजल शेख, खेमराज बख्शी, इशाक खान क़स्बा, गुलाम हुसैन भाटी, सादिक कुरैशी, इशाक शेख, डॉ. सुखविंदर सिंह, सुनो सिंह, नवीन सिंह, चौ. शब्बीर, पूर्व सरपंच, माशूक खान, कयूम सोफी, मुंशी खान, सादिक माहिर, अब्दुल अहद बीदारी, शमीम सोफी, अब्दुल रजाक, गुलाब दीन और अब्दुल जबर शामिल थे। संवाद