फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुलिस ने सुरनकोट में नष्ट की अफीम की अवैध खेती

Thu, 18 Apr 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों की खेती करने वालों को दी चेतावनी
विज्ञापन

पुंछ। सुरनकोट तहसील में बुधवार को पुलिस ने अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को सुरनकोट तहसील के दूर दराज के गांव गूंथल में अफीम की फसल उगाने के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद सुरनकोट पुलिस ने गांव गूंथल पहुंच कर अफीम की खेती का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने गांव के पंचायत प्रतिनिधियों को मौके पर बुला कर पता लगाने का प्रयास किया कि यह खेती किसने की है, परंतु पुलिस को इसका पता नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही अफीम की खेती को उखाड़ कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने लोगों को नशीले पदार्थों की खेती न करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें