सुंदरबनी। बनपुरी में स्थित सद्गुरु बाबा काशी दास जी महाराज चरित्र ट्रैवल ट्रस्ट की तरफ से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा ज्ञान यज्ञ को संपन्न करवाने के लिए जयपुर से पंडित मदन मोहन पहुंचे हैं।
बुधवार सुबह कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित मदन मोहन जी ने धुंधकारी प्रसंग सुनाया। बताया गया कि कैसे प्रेत बना धुंधकारी कैसे श्री मदभागवत का रसपान करने से प्रभु के धाम चला गया।