फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: इंसान की जुबान ही सबसे बड़ी मित्र और शत्रु है

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। बाबा पार्किंग में चल रही श्रीमद्भागवत कथा वीरवार को संपन्न हो गई। कथावाचक पीयूष जी महाराज ने बताया कि इंसान की ज़ुबान ही सबसे बड़ी मित्र और शत्रु है। कथा में महाराज जे एक प्रसंग सुनाया। कहा, एक कौआ एक दिन उदास होकर कहीं जा रहा था। कोयल ने उससे पूछा, भाई यू मुंह लटका कर कहां जा रहे हो। कौए ने कहा, बहन इस गांव के लोग अच्छे नहीं हैं। यहां कोई भी मुझे देखना नहीं चाहता, जिसके घर की छत पर बैठता हूं तो वह मुझे देखते ही डंडा दिखाते हैं, कंकड़ मारते हैं। मैं किसी दूसरे गांव में जा रहा हूं। कोयल ने कहा भाई ऐसा नहीं है, लोग बुरे नहीं है तुम्हारी ज़ुबान ठीक नहीं है। मैं जब बोलती हूं तो इसी गांव के लोग बड़े प्रेम से मुझे सुनते हैं, क्योंकि मैं मीठा बोलती हूं और तुम जब भी बोलते हो कड़वा ही बोलते हो। जब तक तुम कड़वा बोलना नहीं छोड़ोगे तब तक कोई भी तुम्हें अपनाने वाला नहीं है। महाराज ने कहा कि अगर मनुष्य भी चाहता है कि सब प्रेम करे तो पहले अपनी ज़ुबान ठीक करो। ज़ुबान ठीक होगी तो पराये भी अपने हो जाएंगे, नहीं तो अपने भी पराये हो जाएंगे। कथा के उपरांत आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें